शहर का माहौल रविवार की शाम
सांस्कृतिक और मनोरंजक रंगों में सराबोर रहा, जब मैशअप इंडिया की ओर से निक्को पार्क, जुबिली पार्क परिसर में डांडिया नाइट का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि अंकिता कुमारी (आइएएस), समाजसेवी रत्नेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह और अभिनेत्री पूजा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर थिरकते हुए नवरात्र का उल्लास बिखेरा. कार्यक्रम को खास बनाने के लिए आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को मुफ्त डांडिया स्टिक, स्वादिष्ट भोजन, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और प्रोफेशनल फोटोग्राफी की विशेष सुविधा दी गई.






