जमशेदपुर के साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज में आज एनएसएस की तरफ से एनएसएस डे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रोफेसर इंचार्ज प्रोफेसर डोरिस दास रही। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत गाकर की गई मुख्य अतिथि का सम्मान एनएसएस यूनिट 2 की प्रोग्राम ऑफिसर व भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा कुमारी द्वारा पौधा देकर किया गया। प्रोफेसर डोरिस दास ने अपने वक्तव्य में कहा हमारे देश की युवा पीढ़ी में अपार ऊर्जा उत्साह और नवाचार की क्षमता है एनएसएस इसी ऊर्जा को सही दिशा में उपयोग करने में मंच प्रदान करता है इसलिए सभी छात्राओं को एनएसएस में शामिल होने को कहा। स्वागत भाषण एनएसएस यूनिट 2 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुलेखा कुमारी द्वारा दिया गया।
एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम संथाली नृत्य, नागपुरी नृत्य, क्लासिकल नृत्य और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन एनएसएस स्वयं सेविकाएं बीएससी थर्ड सेम की छात्रा सुष्मिता कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन बीएससी सेम 4 की राजकुमारी प्रिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अर्चना सिंह डॉक्टर संगीता बेरवा प्रोफेसर प्रतिमा सिंहा डॉक्टर अरुंधति दे, प्रोफेसर दीप्ति कश्यप, डॉक्टर नम्रता, डॉक्टर कल्याणी झा, डॉ श्वेता शर्मा, डॉ श्रीलेखा देव, डॉ राकेश पांडेय आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।





