उपायुक्त के निर्देशानुसार दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, अग्निशमन विभाग ने दी आवश्यक प्रशिक्षण व सलाह

उपायुक्त के निर्देशानुसार दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, अग्निशमन विभाग ने दी आवश्यक प्रशिक्षण व सलाह

दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कदम उठाने, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के सही प्रयोग तथा बचाव उपायों की जानकारी दी गई। पंडालों में अग्निशामक यंत्र, बालू एवं पानी की बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखने की सलाह दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही बिजली के तारों एवं सजावट सामग्री के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलिंडर अथवा ज्वलनशील वस्तुओं के पंडाल परिसर में प्रयोग से परहेज करने पर विशेष बल दिया गया ।

यह जागरूकता अभियान कदम, सोनारी, टेल्को एवं बिरसानगर क्षेत्र के कुल 13 पूजा पंडालों में चलाया गया, जहाँ आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया । अग्निशमन विभाग द्वारा यह पहल दुर्गापूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।