जमशेदपुर तेलुगु समाज के कापू जनजाति संघम वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक आम सभा की बैठक साकची स्थित बारी क्लब हाउस में संपन्न हुई, सर्वप्रथम कापू समाज की महिलाओं के द्वारा गणेश स्तुति व बच्चों के द्वारा भक्ति संगीत पर डांस की प्रस्तुति दी गई, अध्यक्ष सी ए नायडू ने स्वागत भाषण दिया, जनरल सेक्रेटरी सी एच जगदीश राव ने विस्तृत रिपोर्ट सदस्यों के बीच प्रस्तुत किए, कोषाध्यक्ष पी कृष्णा राव ने पिछले वर्ष का आय व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की, धन्यवाद ज्ञापन वाय गुरुनाथ ने दी, इस मीटिंग को सफल बनाने में कापू समाज के ट्रस्टी, पेट्रोन, उपाध्यक्ष, कमिटी मेंबरों के अलावा समाज के कई पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।





