जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के बच्चों ने अपने कला से दर्शको का दिल जीता

जमशेदपुर : श्री बाला गणपति विलास कदमा के गणेश महोत्सव के विसर्जन पर तीन झांकियां निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर सबसे पहले और सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें रौशनी कुमारी, अंगीता कुमारी, रिहान सामद, राजेश कुमार यादव, नितिन कुमार और दिशा कुमारी थे। दूसरे झांकी में विश्वामित्र और मेनका क्रमशः आदित्य कुमार सिंह और नेहा दत्ता थी। तीसरे में वामन अवतार और राजा बलि की भूमिका में क्रमशः मौली राव और सम्राट राव थे। पवन और निरंजन जी ने सभी कलाकार को सजाया । आज सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया और प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीतारामडेरा स्कूल के प्रधानाचार्य श्री उदित नारायण जी उपस्थित थे। 🙏

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई