गोलमुरी-कपाली क्षेत्र का कुख्यात अपराधी मो० साहिल उर्फ राजा गिरफ्तार

गोलमुरी-कपाली क्षेत्र का कुख्यात अपराधी मो० साहिल उर्फ राजा गिरफ्तार

जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नगर के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में टेल्को और गोलमुरी थाना की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गोलमुरी गड्‌ढा स्कूल के पास दुईलाहुँगरी से कुख्यात अपराधी मो० साहिल उर्फ राजा (20) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर बारीनगर स्थित किराए के मकान से एक 12 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया गया।

टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को विधिवत जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मो० साहिल के खिलाफ गोलमुरी थाना में लूटपाट, मारपीट एवं अन्य संगीन धाराओं के 9 मामले पहले से दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई