टाटानगर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लोकर रूम की शुरुआत, यात्रियों को मिली नई सुविधा

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लोकर रूम की शुरुआत, यात्रियों को मिली नई सुविधा

चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लोकर रूम की शुरुआत की गई है। यह सुविधा मंडल का पहला डिजिटल लोकर रूम है, जो यात्रियों को उनके सामान को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से स्टोर करने की आज़ादी प्रदान करता है। अब यात्री QR कोड स्कैन कर अपने सामान के लिए समय सीमा निर्धारित करके डिजिटल माध्यम से भुगतान कर आसानी से सामान रख सकते हैं।

डिजिटल लोकर रूम में लार्ज और एस्ट्रा लार्ज दोनों प्रकार के सामान के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। लार्ज सामान के लिए 1 घंटे का शुल्क ₹23.6, 3 घंटे ₹70.8, 5 घंटे ₹141.6, 8 घंटे ₹200.5 और 12 घंटे ₹448.4 रखा गया है। वहीं, एस्ट्रा लार्ज सामान के लिए 1 घंटे ₹41.3, 3 घंटे ₹123.9, 5 घंटे ₹247.8, 8 घंटे ₹413 और 12 घंटे ₹826 शुल्क लगेगा। यदि कोई यात्री 12 घंटे से अधिक सामान रखना चाहता है तो अतिरिक्त हर घंटे का शुल्क लार्ज सामान के लिए ₹20 और एस्ट्रा लार्ज के लिए ₹35 तय किया गया है।

इस सुविधा से अब यात्रियों को अपने भारी बैग या जरूरी दस्तावेज स्टेशन परिसर में सुरक्षित रखने में सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि डिजिटल लोकर रूम 24 घंटे उपलब्ध रहेगा, जिससे यात्री किसी भी समय इसका उपयोग कर सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी श्री अजय कुमार ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और पारंपरिक प्रणाली की तुलना में अधिक भरोसेमंद सेवा देने का प्रयास है।

यात्री संदीप मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि यह सुविधा उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्टेशन पर सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ती।

रेलवे प्रशासन की योजना है कि इस सुविधा को जल्द ही अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा, ताकि देशभर में यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित सेवा दी जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई