पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद साबुआ हांसदा को दी श्रद्धांजलि

पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद साबुआ हांसदा को दी श्रद्धांजलि

करूकोचा में 38वां शहादत दिवस समारोह, विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहंती, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी रहे मौजूद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा अंतर्गत करूकोचा फुटबॉल मैदान में वीर शहीद साबुआ हांसदा स्मारक समिति द्वारा आयोजित 38वां शहादत दिवस समारोह बड़े ही श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पोटका विधानसभा संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और वीर शहीद साबुआ हांसदा के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झामुमो के आंदोलनकारी नेतागण सहित पोटका व डुमुरिया प्रखंड कमेटी के कई नेता भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद साबुआ हांसदा एक साधारण संथाल परिवार से निकलकर आदिवासी समाज के उत्थान और स्वतंत्रता संग्राम के सशक्त योद्धा बने। उन्होंने आदिवासी समुदाय, विशेष रूप से संथालों की शिक्षा, सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

उन्होंने आगे कहा कि साबुआ हांसदा न सिर्फ एक महान वक्ता थे, बल्कि उन्होंने अपने समाज को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संगठित कर आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका नाम हमेशा इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई