गोपालपुर ओवरब्रिज पर साफ-सफाई अभियान
घाटशिला, 10 सितंबर।
आज प्रातः 8 बजे मेरे दिशा-निर्देशन में गोपालपुर ओवरब्रिज एवं आसपास की झाड़ियों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। दुर्गा पूजा और अन्य त्यौहारों को देखते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना आवश्यक है, इसी सोच के साथ यह अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता नगर अध्यक्ष विकास मजुमदार, प्रखंड उपाध्यक्ष हीरा सिंह, संगठन सहसचिव रिंकू सिंह, मोहम्मद शहीद, देवाशीष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मैं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। मेरा मानना है कि त्योहारों पर स्वच्छ वातावरण बनाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी होने के साथ-साथ जनहित का भी कार्य है।





