राँची। झारखण्ड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कक्षा एक से पांचवी तक के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है।
पूर्व में प्रकाशित रिजल्ट को रद्द कर संशोधित रिजल्ट जारी होने से 484 सफल अभ्यर्थी कम हो गए हैं।
संशोधित रिजल्ट में कुल 4333 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जबकि पूर्व में जारी रिजल्ट में 4817 अभ्यर्थी सफल हुए थे, इसके लिए जेएसएससी ने झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 ली थी। इसके जरिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य की कुल 11000 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। तब 6667 पद रिक्त रह गए थे।





