सैल्यूट तिरंगा द्वारा “झारखंड गौरव सम्मान” कार्यक्रम, 07 सितम्बर को जमशेदपुर में
◆━❀━❀★◆★★★★◆★❀━❀━◆
झारखंड के 15 विभुतियों को गौरव सम्मान से किया जाएगा सम्मानित- रवि शंकर तिवारी
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड के टाटानगरी जमशेदपुर में माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा झारखंड भर के15 महान विभूतियां को सम्मानित किया जाएगा,,!
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. राजेश झा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय, पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डे, रांची से विकसित भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भरथुआर जी
उपस्थित होंगे ।
इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होंगे,,! इसकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक सह झारखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने दी,!
आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना पर राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले “राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा” के द्वारा लगातार दो वर्षों से झारखंड गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,,!
जिसमें पूर्व सांसद शिक्षाविद यदुनाथ पाण्डे, पूर्व विधायक निर्भय सहाबादी,पद्मश्री चामी मुर्मू, पूर्व डी एस पी कमल किशोर,राजेश शुक्ला,विकाश सिंह, डॉ संजय गिरी सहित झारखंड के 15 बिभुतियों को अलग अलग क्षेत्रों से उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों के लिए सैल्यूट तिरंगा द्वारा झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा !
संस्था की बैठक में कल के कार्यकर्म की रूप रेखा तय की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी,सलाहकार चाणक्य मिश्रा,युवा समाजसेवी रंजीत झा,दीपक सिन्हा, धनुर्धर त्रिपाठी,सुशील सिंह ,अभिषेक मेहता आदि उपस्थित रहे।
◆━❀━❀★◆★★★★◆★❀━❀━◆






