दिनांक 31 अगस्त को बिष्टुपुर के सेंट मैरी स्कूल में सेंट मैरी एलुमिनीई ट्रस्ट एवं इंटरेक्ट क्लब के सौजन्य से स्कूल के वातानुकूल सभागृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

दिनांक 31 अगस्त को बिष्टुपुर के सेंट मैरी स्कूल में सेंट मैरी एलुमिनीई ट्रस्ट एवं इंटरेक्ट क्लब के सौजन्य से स्कूल के वातानुकूल सभागृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हर जाति और धर्म से रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और रक्तदान शिविर को एक सहयोगी मित्र संस्था के रूप में सहयोग प्रदान किया lटीम पीएसएफ और सेंट मैरी एलुमिनीई ट्रस्ट आनेवाले पर्व त्यौहारों को देखते हुए अस्पताल में इलाजरत जरुरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके ऑपरेशन ब्लड चलाएगा और अपना सामाजिक दायित्व निभाएगा lशिविर को सफल बनाने में स्कूल के प्रिंसिपल फादर वर्णन डिसुजा का अपार सहयोग रहाl सेंट मैरी एलुमिनीई ट्रस्ट से शशि तिवारी, गुरशरण सिंह, मनजोत गिल, अमृता धनजल ,चन्द्रशेखर , तजेन्दर सिंह,विशाल सचदेव एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने रक्तदाताओं के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ाl इंटरेक्ट क्लब से आरीफा सुल्ताना ने अपने टीम के साथ भरपूर योगदान दिया lरक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं के साथ साथ जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं टीम पीएसएफ के सभी सदस्यों को रिश्ते को रिश्ते के साथ जोड़ने वाले सबसे खुबसूरत उपहार पुष्प गुच्छ तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l अरिजीत सरकार ने सेंट मैरी एलुमिनीई ट्रस्ट एवं इंटरेक्ट क्लब के सभी पदाधिकारियों के प्रति उनके समर्पण, कर्मठता, आपसी तालमेल, व्यवहार कुशलता के लिए, आभार प्रकट करते हुए भुरी भुरी प्रसंशा किया lसाथ ही साथ आनेवाले दिनों में सेंट मैरी एलुमिनीई ट्रस्ट एवं इंटरेक्ट क्लब के किसी भी सदस्यों के जरुरत के वक्त कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया l शिविर में मुख्य अतिथि टाटा स्टील ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष श्री राजेश्वर पांडे जी तथा अतिथि बिस्टुपुर के थाना प्रभारी श्री उमेश ठाकुर जी उपस्थित थे lमेडिकल टीम में शामिल रहे डॉक्टर हरी शंकर सिंह, आदित्य कुमार, अभिषेक, शुभंकर, विशाल, रत्नेश, नसीम, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, दीपक कुमार मित्रा, तपन चंदा, कुमारेस हाजरा, शुभेंदु मुखर्जी, अनिल प्रसाद, रवि शंकर, किशोर साहू, तथा आशीष अग्रवाल l

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित