गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह के समीप नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई।

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह के समीप नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रेलर बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा। ट्रेलर पर चावल की बड़ी खेप लदी थी, जिसे पानीपत से कोलकाता ले जाया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रेलर का इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर बगोदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित