घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने का निर्देश

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा सीट पर आगामी छह माह में उपचुनाव होना है. इसके लिए झारखंड चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू की है. संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव सुबोध कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र भेजकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. आयोग ने पहली जुलाई 2025 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण करने को कहा है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन 28 अगस्त तक पूरा करना होगा. इसके बाद 2 सितंबर को एकीकृत मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 सितंबर 2025 को किया जायेगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई