नुवोको कर्मचारियों को 20 % बोनस मिलेगा

नुवोको विस्टार्स कार्प लिमिटेड के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 % बोनस मिलेगा जो अधिकतम 2,37625 रुपये न्यूनतम 63,111 रुपये मिलेगा।
जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन व यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। कंपनी में बोनस का फार्मूला बना हुआ है जिसमें उत्पादन पर सात, मुनाफा पर छह व सेफ्टी पर सात प्रतिशत मानक तय किए गए हैं।
बोनस का पैसा कर्मचारियों को अगस्त माह के वेतन के साथ मिलेगा। बीते वर्ष कर्मचारियों को 17.50 प्रतिशत के आधार पर अधिकतम एक लाख 98 हजार 494, न्यूनतम 82,075 व औसतन एक लाख 40 हजार 852 रुपये बोनस मिला था।
बोनस समझौते पर इन्होंने हस्ताक्षर किया प्रबंधन की और से प्लांट हेड हरि किशोर गरिकापति, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एचआर) अर्नव वासु, महाप्रबंधक (एचआर) राजीव मिश्रा, डीजीएम (एकाउंट्स) अभिजीत मंडल, आलोक वाजपेयी एवं समीर कुमार।
यूनियन की और से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट विनय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, महामंत्री विजय खां, सहायक सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, कमिटी मेंबर विजय देव, एनबी थापा, रणवीर कर्मकार।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई