आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति भंग।

आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति भंग।
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए, चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा को सर्व सहमति से बनाए गए।
जमशेदपुर,आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति के कोर कमिटी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पातर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में,सर्व सहमति से आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति को भंग किया गया।
चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक के रूप में राम सिंह मुंडा को एवं सह संयोजक में श्री बी एन पातर, परशुराम सामंत को सर्व सहमति से बनाया गया,समयबद्ध एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी 14 शाखा से 3–3 सदस्य संचालन समिति में शामिल करने का निर्णय लिया गया,
31 अगस्त को चुनाव संचालन समिति का अहम बैठक सीतारामडेरा में की जाएगी, बैठक में ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए, नियमावली का प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक का संचालन संतोष सामंत कर रहे थे जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री मनोज मुंडा ने किया।
इस बैठक में विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से नंदलाल पातर, राम सिंह मुंडा, श्री परशुराम सामंत जी , श्री कृष्ण सांडिल जी श्री दक्षिण जोड़ा, काजू सांडिल ,प्रकाश सांडिल , श्रीमती सुनीता नाग, मनोज मुंडा, संतोष सामंत, विकास मुंडा, विकास सामंत, श्रीमती सीमा मुंडा, महेश नाग, पूजा नाग ,हरा धन मुंडा, शंकर टूटी, कार्तिक सामंत, मंगल सिंह मुंडा, संजय मुंडा, समीर नाग, रघुनाथ मुंडा, पूजा, राधा मुंडा,पूनम बासा एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विनीत
नंदलाल पातर
अध्यक्ष आदिवासी मुंडा समाज

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई