राकेश साहू ने विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा

जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया। काशीडीह लाईन नंबर एक शिव संतोषी मंदिर के पास, बागबेड़ा गणेश नगर, साकची भामाशाह चौक (एमजीएम) गोल चक्कर, भुइयांडीह साहू लाईन, बिरसानगर जोन नंबर 6 गोलमुरी क्लब के पास में झंडोतोलन के बाद मौजूद लोगोें के बीच मिठाई का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की सबको बधाई दी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालन समिति सदस्य प्रमोद गुप्ता चंद्रिका प्रसाद जिला पप्पू साव महिला अध्यक्ष पूजा साहू बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह उमेश साव संतोष भगत, कमलेश साहू, जिला सचिव अशोक साहू शैलेंद्र कुमार विशाल साव अजय सगब सत्यदेव प्रसाद युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष महेश साव इंद्र नारायण साहू आनंद गुप्ता जितेंद्र प्रसाद उमेश साव,गौतम साहू, सागर साहू परवीन कृष्णा साहू आयुष गुप्ता का योगदान रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई