जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में आंशिक सुधार देखा गया डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर में हल्की हलचल हुई है. इससे समर्थकों और परिजनों में उम्मीद की किरण जगी है. हालांकि दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने अब भी उनकी स्थिति को गंभीर बताया है. रामदास सोरेन दो अगस्त 2025 से अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे हैं. उन्हें जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था. उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट के कारण वे अब भी अचेत अवस्था में हैं. यूएस के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अशरफ से भी सलाह ली जा रही है.





