राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (जिला रामगढ़) पहुँचे।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (जिला रामगढ़) पहुँचे। उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन लोकसभा में वर्षों तक एक साथ कार्यरत रहे, जिससे उन्हें उनके व्यक्तित्व और विचारों को निकट से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का सम्पूर्ण जीवन आदिवासी अस्मिता, अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे, जिन्होंने सदैव समाज को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।