जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ. सीआरपीएफ का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया जिससे कम से कम दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. इनमें से कई गंभीर रूप से घायल गए.
यह घटना बसंतगढ़ इलाके के कंडवा के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ. उधमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.





