*सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन ने पुरे कश्मीर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा शुरू कर फिर रचा इतिहास – रवि शंकर तिवारी

*सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन ने पुरे कश्मीर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा शुरू कर फिर रचा इतिहास – रवि शंकर तिवारी

सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के द्वारा 4 अगस्त 2025 को हर वर्ष की भांति ऐतिहासिक डल लेक पर बहुत विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर पूरे दुनिया में ये संदेश देने की कोशिश की है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है और सभी भारत से प्यार करते हैं। माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने पार्लियामेंट में इस कार्यक्रम की चर्चा 2023 की थी।तिरंगे को प्यार एवं सम्मान करने वाले हजारों की संख्या में हिंदू एवं मुस्लिम खासकर मुस्लिम बुजुर्ग, महिला, युवा, युवती एवं स्कूल, कॉलेज एवं मदरसों के बच्चे डल लेक पर आए उन लोगों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली एवं शिकारा बोट प्रतियोगिता में शिकारा पर तिरंगा झंडा लगाकर एवं सैल्यूट तिरंगा का बैनर लगाकर भारत माता की जयकारा के साथ पूरे कश्मीर में तिरंगामय करते हुए यात्रा की सुरुवात की और शिकारा प्रतियोगिता कराया। इस ऐतिहासिक यात्रा में इस्लामिक संगठन जैसे जामिया सिराज उल उल्लूम हिल्लोव इमेमसाहब सोफीयां, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी छत्तबाल, श्रीनगर, महजूर शिक्षण संस्थान बड़गाम जैसे जो सबसे महत्वपूर्ण हैँ। शिकारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले को 31000 रूपए की राशि भी दी गई। इस तरह से डल लेक से शुरू यह ऐतिहासिक यात्रा का पूरा माहौल राष्ट्रवादी जनजागरण का माहौल था चारो तरफ भारत माता की जय, जय हिन्द, सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के जयकारा गूंज रहे थे हर व्यक्ति के हाथ में तिरंगा झंडा लहरा रहा था और सभी आजादी के दीवाने की तरह राष्ट्रवादी ताकतों को पूरे दुनिया को यह संदेश देने का कार्य कर रहे थे कि हम सभी कश्मीर में आतंक का आवाज बुलंद करने वाले के खिलाफ सभी एकजुट होकर खड़े हैं।

और खासकर सैल्यूट तिरंगा के वीर सिपाही इसको एक चुनौतीपूर्ण स्वीकार कर इस बार फिर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन अपने हाथों में लिया। हम इसमें विशेष रूप से जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर अहमद, जम्मू कश्मीर प्रधान एवं राष्ट्रीय सचिव फैजान इलाही और मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह तेवतिया जी का धन्यवाद करते हैँ।पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा जी के नेतृत्व मे कई वर्षों से चल रहा हैं हर वर्ष अगस्त के महीने में कार्यक्रम राजेश झा जी के नेतृत्व में चलाया जाता हैं जम्मू कश्मीर के सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश इकाई ने इस बार बहुत कमरकस तैयारी की थी और बहुत भारी संख्या में डल लेक के किनारे से एकत्रित होकर सैल्यूट तिरंगा के इस कार्यक्रम को बहुत ही आन बान शान से शुरुवात की जो 4 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक पुरे कश्मीर में चलेगी और तिरंगा को लहरा पुरे भारत अपितु पुरे पुरे विश्व में गली गली लहराया जायेगा मीडिया एवं प्रेस के लोग भी भारी संख्या में वहां पर उपस्थित हैँ लोकल आवाम भी इस माहौल में खूब आनंदित महसूस कर रही हैँ। भारत की आन बान शान तिरंगा को देख कर लहराते आजाद हिंदुस्तान में भारत की आवाज बने भारत माता की जयकारा के साथ सभी उदघोष कर रहे हैँ और अपने मस्ती में चले जा रहे थे जैसे कि फिर से एक नई आजादी हो गई हो।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।