पोटका विधायक संजीव सरदार की संवेदनशील पहल, असहाय महिला को दिलाया व्हीलचेयर

पोटका विधायक संजीव सरदार की संवेदनशील पहल, असहाय महिला को दिलाया व्हीलचेयर

हेसरा पंचायत की मंदाकिनी दास को चलने में हो रही थी कठिनाई, विधायक के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया व्हीलचेयर

जनसेवा के भाव को एक बार फिर पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमीन पर उतार कर दिखाया। हेसरा पंचायत अंतर्गत बड़ा बागलोता निवासी मंदाकिनी दास, जो काफी समय से अस्वस्थ चल रही हैं और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं, उन्हें अब व्हीलचेयर की सुविधा मिल गई है।

बीमार मंदाकिनी दास ने विधायक संजीव सरदार से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर अपनी पीड़ा साझा की थी, और उन्होंने चलने में असमर्थता और दैनिक जीवन में आ रही परेशानियों से विधायक को अवगत करवाया था । इस मानवीय निवेदन को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तुरंत पहल करते हुए उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था करवाई, जिससे अब उनका जीवन थोड़ा सहज हो सका है।
व्हीलचेयर सुपुर्द करने में झामुमो नेता देव पालित, संस्कार कुमार, शुभम बोस और रोहित राम उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई