वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
मुंबई, वरुण धवन ला रहे हैं स्वैग, कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एक्शन से भरपूर ‘बेबी जॉन’, जिसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर हो रहा है इस रविवार, 27 जुलाई को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
कलीस के निर्देशन में बनी और जियो स्टूडियोज़, एटली, ए फॉर एप्पल स्टूडियोज़ और सिने 1 प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत है। बाप-बेटी की दिल छू लेने वाली बॉन्डिंग हो या जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस, हँसी के पल हों या इमोशनल मोड़, ‘बेबी जॉन’ हर फ्रेम में समेटे है कुछ खास। मुख्य भूमिका में वरुण धवन के साथ हैं नेशनल अवॉर्ड विजेता कीर्ति सुरेश और हर किरदार में जान डालने वालीं वामिका गब्बी, जो फिल्म में गहराई और जज़्बात लाने का काम करती हैं। ‘बेबी जॉन’ परफेक्ट फुल फैमिली फिल्म है, दिल से भी और एक्शन से भी। यह कहानी एक पूर्व पुलिसवाले के जीवन पर आधारित है, जो अपनी बेटी को एक खतरनाक अतीत से बचाकर शांति से जी रहा है। लेकिन, जब पुराना दुश्मन लौटता है, तो उसे फिर से हथियार उठाना पड़ता है। देखना यह है कि क्या वह अपने बीते कल का हिसाब चुका पाएगा? क्या वह अपनी बेटी को महफूज़ रख पाएगा?






