झारखण्ड में 25 और 26 जुलाई को वज्रपात व तेज हवा के साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गयी है. इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रांची, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, कोडरमा, दुमका, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में भी वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.






