मुंबई, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय बाद ‘सैयारा’ एक ऐसी फिल्म बन गई है,

मुझे टैलेंट कलाकार ही नहीं मिल रहा था: मोहित सूरी
मुंबई, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय बाद ‘सैयारा’ एक ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने डेब्यू करने वाले कलाकारों के साथ जबरदस्त चर्चा बटोरी है। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि उन्हें सैयारा को लेकर दर्शकों से मिल रहे प्यार से बहुत खुशी और विनम्रता का अनुभव हो रहा है, क्योंकि एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने नए कलाकारों के साथ सैयारा बनाने का विचार ही छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें ऐसे डेब्यू कलाकार नहीं मिल रहे थे जिनमें अभिनय की क्षमता हो। लेकिन, जब उन्हें अहान पांडे और अनीत पड्डा मिले, तब उन्हें विश्वास हुआ कि ये दोनों उनके विज़न पर खरे उतर सकते हैं। मोहित कहते हैं, “यदि मुझे अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे काबिल कलाकार नहीं मिले होते, तो मैं ‘सैयारा’ बनाता ही नहीं। मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि मैं किसी और प्रोजेक्ट पर काम करने का सोच रहा था, तभी मेरी मुलाकात यशराज फिल्म्स से हुई जो एक युवा प्रेम कहानी की तलाश में थे और अहान व अनीत को एक फिल्म के लिए तैयार कर रहे थे।यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी, मोहित सूरी के साथ हमारा यह सहयोग बहुत स्वाभाविक था, क्योंकि वह भी इसी शैली को उतना ही पसंद करते हैं जितना हम। हम एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे, जो आज के युवाओं की भावनाओं, समर्पण और गहराई को दर्शाए। ‘सैयारा’ 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Comment