वॉर 2′ के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर! वाईआरएफ की नई रणनीति
मुंबई, यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने हमेशा ही अपने स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के प्रचार के लिए अनोखी और दिलचस्प रणनीतियाँ अपनाई हैं। अब, बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ के प्रचार को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग रखा जाएगा।
दरअसल, ‘वॉर 2’ में पहली बार ऋतिक और एनटीआर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएँगे, और दर्शकों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होने वाला है। वाईआरएफ चाहता है कि दर्शक पहले बड़े पर्दे पर इन दोनों की जबरदस्त भिड़ंत देखें, उसके बाद ही उन्हें साथ में दोस्ताना माहौल में देखें।”
यह रणनीति वाईआरएफ की अब तक की स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तरह एक और दिलचस्प पहल है। इससे पहले ‘वॉर’ में भी ऋतिक और टाइगर श्रॉफ पहली बार फिल्म की सक्सेस पार्टी में एक साथ नजर आए थे। ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को दुनियाभर में आइमैक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में कियारा आडवाणी भी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन रही हैं और इस बार उनके सबसे खतरनाक अवतार की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।





