जनजातीय समुदायों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित किए गए 23 ग्राम स्तरीय शिविर

जनजातीय समुदायों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित किए गए 23 ग्राम स्तरीय शिविर

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला में आज 23 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया । इन शिविरों का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना है ।

ग्राम स्तरीय शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा, जाति प्रमाण पत्र, केसीसी, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृ वंदना योजना, उज्जवला योजना, विश्वकर्मा योजना, राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, मनरेगा, मुद्रा योजना व केन्द्र तथा राज्य सरकार के अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने से संबंधित आवेदन लिए गए । वही शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का टीबी जांच, सिकलसेल जांच अन्य चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराई गई। 15 जून से संचालित शिविर में अबतक 2050 आवेदन की ऑनलाइन इंट्री की गई है।

इन शिविरों के माध्यम से मौके पर ही लाभुकों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, जनधन योजना, स्वरोजगार योजनाएं आदि से जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने, योजनाओं से जोड़ने की दिशा में संचालित किया जा रहा है। 21 जून को 16 जनजातीय बहुल गांवों में ग्राम स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई