राँची। हर साल की तरह इस बार भी ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला का आयोजन 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक होगा।
इस अवसर पर राँची नगर निगम ने मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पानी, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वच्छता शाखा की ओर से आदेश जारी कर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।




