झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखण्ड के जमशेदपुर, राँची, खूँटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में बारिश से हालत बिगड़ चुके हैं। कई पुल टूट गये हैं। नदियां उफान पर है। जमशेदपुर में कारें पूरी तरह डूब गई हैं। सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। इधर राँची भी जलमग्न हो गया है। जबकि कोल्हान प्रमंडल में भी बारिश कहर बरपा रहा है। यहां भारी बारिश होने की वजह से कई घर ढह गये हैं। मलबे में दबने से कई लोगों की जान चली गयी है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने राँची, खूँटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।






