जेम्को के सरकारी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह ने एसडीओ से की मुलाकात
जमशेदपुर: बुधवार को करनदीप सिंह ने धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मुलाकात कर उन्हें जेम्को क्षेत्र में स्थित सरकारी विद्यालयों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। इस संबंध में एसडीओ को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें स्कूलों की दयनीय स्थिति का उल्लेख किया गया है।ज्ञापन में बताया गया है कि जेम्को क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।
जिसमें महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका हैं, छत से पानी टपकता है और दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है।
वही करनदीप सिंह ने कहा की “शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, साथ ही प्रमुख समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की:स्कूलों की जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत। स्कूलों में बेंच, डेस्क और अन्य आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था।
एसडीओ ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर गंभीर हैं।






