गोवर्धन पार्क,गोविंदपुर में वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संदेश
जिला परिषद् डॉ परितोष सिंह एवं स्थानीयजन रहे उपस्थित
जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष की पहल पर नेल्सन ग्लोबल एवं स्थानीय जनों के सहयोग से गोवर्धन पार्क, छोटा गोविंदपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही एवं महिलाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ परितोष ने कहा की इस वर्ष हमारा प्रयास है कि इस वर्ष भी 50 बृक्ष लगा कर उसे बचाने का भी है इसलिये जहाँ भी बृक्ष लगेंगे वहाँ ट्री गार्ड की भी व्यवस्था नेल्सन ग्लोबल कंपनी के द्वारा की जा रही है । स्थानीय महिलाओं ने बृक्ष की सेवा का संकल्प लिया है जो की एक अच्छा कार्य है जिससे हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते है ।
सभी से अनुरोध है की इस वर्ष 1 बृक्ष जरूर लगाएं ।






