जैक बोर्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में लेपसर विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम
चान्हो : जैक बोर्ड 10 वीं मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल लेपसर की छात्राओं ने इस बार बेहतर प्रदर्शन कर परचम लहराया।जिसमें विद्यालय की राधिका कुमारी 78.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी है। राधिका ने कुल 394 अंक प्राप्त किये हैं। वहीं, द्वितीय टॉपर अफजल आलम ने 71.6 प्रतिशत व तृतीय टॉपर सीतामुन्नि कुमारी को 71.0 प्रतिशत अंक मिले हैं।
टॉप टेन में चौथे स्थान पर नदीम राजा को 70.0 प्रतिशत, साक्षी उरांव को 69.4 प्रतिशत, अन्तुनी कुमारी 66.6 प्रतिशत, सिमरन प्रवीण 64.8 प्रतिशत, सागर मुंडा 63.6 प्रतिशत, तनीलम कुमारी 63.6 प्रतिशत ,शाह अंजार 62.6 प्रतिशत, संजू कुमारी 61.4 प्रतिशत, उमेश मुंडा 60.4 प्रतिशत, तुलेश महतो 58.8 प्रतिशत, लक्ष्मी उरांव प्रतिशत अंक प्राप्त हुये हैं। विद्यालय के प्राचार्य आफताब अंसारी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के बेहतर मागदर्शन व विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है। इसके लिए विद्यालय की सभी शिक्षिका समेत छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।






