राँची। झारखण्ड राज्य के 11 जिलों में 2536 करोड़ की लागत से 1201 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है।
इन जिलों में गुमला, खूँटी, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद और गिरिडीह शामिल हैं। इसमें गिरिडीह में सबसे अधिक 260 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। वहीं बोकारो में 201.29 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है।






