जमशेदपुर में धडल्ले से बिक रहें प्रतिबंधित प्लास्टिक के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएँ प्रसाशन- ज्योत्सना सरकार

जमशेदपुर में धडल्ले से बिक रहें प्रतिबंधित प्लास्टिक के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएँ प्रसाशन- ज्योत्सना सरकार

रक्षा-सूत्र संस्था की अध्यक्ष ज्योत्सना सरकार अक्षेस जमशेदपुर के डीएमसी श्री कृष्ण कुमार से मुलाकत कर ज्ञापन सौंपा कहा कि जमशेदपुर शहर पूरे भारत में एक स्वच्छ एंव व्यवस्थित शहर में शामिल है। इसके बावजूद बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि झारखंड सरकार के द्वारा प्लास्टिक के कुछ उत्पादों के क्रय- विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लग दिया है। उसके बावजूद नियमों को ताख पर रख कर जमशेदपुर शहर में धडल्ले से फल वाले फूल वाले सब्जी वाले मछली वाले किराना दूकान वाले जूस वाले चाय वाले होटल वाले फास्ट फूड वाले जमशेदपुर शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है।जिसके वजह से शहर के पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है।एंव उपयोग किए गए प्लास्टिक को नाली में लोग फेक दे रहें हैं जिसके वजह से शहर की नालियाँ जाम हो जाती है।शहर में घूम रहे जानवर भी उन प्लास्टिक को खाते रहते हैं इसके वज़ह से उन्हे गम्भीर बिमारियों का सामना करना पड़ता है।
अतः आप से निवेदन है जमशेदपुर शहर में धडल्ले से बिक रहें प्रतिबंध प्लास्टिक पर पुर्ण प्रतिबंध लगायें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई