रामगढ़। पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
चारों अपराधी बीते 12 अप्रैल को सिरका कोल परियोजना के कोयला स्टॉक के पास गोलीबारी और हाइवा में आगजनी की घटना में शामिल थे, एसपी अजय कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने सनी सिंह उर्फ सौरभ कुमार, अनुज कुमार, सनोज कुमार और मिशन कुमार उर्फ सुरज को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।






