भारत-पाक तनाव के बीच अमित शाह का झारखंड दौरा टला, पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित

भारत-पाक तनाव के बीच अमित शाह का झारखंड दौरा टला, पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित

रांची : में 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनी थी। इसके लिए वह 9 मई को रांची पहुंचने वाले थे। आधिकारिक सूत्रों ने बैठक स्थगित होने की वजह नहीं बताई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टकराव और तनाव की स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। परिषद के सदस्य चारों राज्यों को बैठक स्थगन की सूचना दे दी गई है। बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।