जद (यू) उलीडीह मंडल के नेताओं ने मानगो अंचलअधिकारी से मुलाकात की. राशन कार्ड के योग्य लाभुकों को राशन मिलने में हो रही समस्या को उठाया, मैया सम्मान योजना के लाभुक होने के लिए पात्रता को सार्वजनिक करने की मांग की.
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आज मानगो अंचल के अंचलाधिकारी से उनके कार्यालय में मिला. जद(यू) नेताओं ने अंचल अधिकारी से राशन कार्ड से योग्य लाभुकों के नाम छट जाने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है की राशन कार्ड होने व कार्डधारी के योग्यता के बावजूद उन्हें राशन प्राप्त नहीं हो रहा है.
जद (यू) नेताओं ने अंचल अधिकारी से मैया सम्मान योजना में हो रही अनियमितता की भी शिकायत की. कहा की योग्य लाभुक होने के लिए सरकार द्वारा तय मापदंड की जानकारी महिलाओं को नहीं है. इस योजना के तहत प्रति माह मिलने वाली सरकारी राशि कुछ महिलाओं के खाते में पहली बार तो प्राप्त हुई लेकिन उसके आगे की राशि रोक दी गई.
जद (यू) नेताओं ने बताया कि इस योजना को लेकर महिलाओं में बड़ी भ्रांति हो रही है. इसलिए योजना ने कौन सी महिलाएं लाभुक बन सकती है और कौन नहीं. इसका मापदंड क्या है. इस संबंध में महिलाओं के बीच जागरुकता अभियान चलाया जाए.
अंचल अधिकारी में जद(यू ) नेताओं को विश्वास दिलाया कि उपरोक्त सभी समस्याओं के निराकरण के लिए उनके द्वारा उचित पहल की जाएगी. इस दौरान विशेष रूप से जद (यू) जिला सचिव विकास साहनी , विधायक प्रतिनिधि संतोष भगत ,संजय सिंह ,संगीता शर्मा ,मनोज गुप्ता, अभिजीत सेनापति ,राजेश सिंह आदि उपस्थित थे.






