जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण

ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पहलुओं की जांच कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। साथ ही तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग रांची, झारखण्ड को समर्पित करने का निर्देश निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को दिया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई