रांची के खेलगांव में लेफ्टिनेंट कर्नल ने 7 वें तल्ले से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस*

*रांची के खेलगांव में लेफ्टिनेंट कर्नल ने 7 वें तल्ले से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस*

*रांची :* इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से है जहां एक हाउसिंग कॉलोनी के पार्किंग एरिया में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के 48 साल के सैन्य अधिकारी का शव मिला है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर रिम्स लायी है।

घटना के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि खेलगांव हाउसिंग कॉम्पलेक्स में लेफ्टिनेंट कर्नल ने सातवें तल्ले से कूद कर जान दे दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान दिवाकर कुमार के रुप में हुई है। मृतक रांची में स्टेशन मुख्यालय में तैनात थे। वह बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित