DJ की धुन पर डांस और हाथ में हथियार, फिर पहुंचा जेल*

*DJ की धुन पर डांस और हाथ में हथियार, फिर पहुंचा जेल*

*गया :* गया शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर में डीजे के धुन पर हथियार लेकर डांस करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक चंदन कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर की है। जहां झूमता के दिन मटका फोड़ने के दौरान डीजे की धुन पर हथियार लेकर चंदन कुमार नामक अपराधी डांस कर रहा था तभी पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी रघुनाथ प्रसाद ने दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित