मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान

मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान

पोटका : इन दिनों लगातार बकरी चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए तथा चाकुलिया में बकरी चोरी के दौरान मोबीलिंचिंग के तहत दो लोगों के हत्या किए जाने के बाद अब पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया, इसके पश्चात तेंतला पोड़ा पंचायत में मुखिया पुष्प लता मुंडा एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में जागरूकता अभियान चलाते हुए कहा कि आप कानून को हाथ में नहीं लेंगे किसी भी तरह की घटना या किसी तरह का कोई मामला आता है तो सीधे थाने में संपर्क करें यदि थाना का नंबर याद नहीं है तो 112 में डायल कर सीधे पुलिस की मदद ले सकते हैं। आप कानून की सहयोग करें किसी तरह का अफवाह में ध्यान ना दें और मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।