कुख्यात अमन साहू को रायपुर से लाया जा सकता है झारखंड, NIA कोर्ट में है पेशी*

*कुख्यात अमन साहू को रायपुर से लाया जा सकता है झारखंड, NIA कोर्ट में है पेशी*

*रांची :* कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर से झारखंड लाया जा सकता है। आगामी 25 फरवरी को अमन साहू को NIA कोर्ट में हाजिरी लगानी है। गैंगस्टर को सशरीर NIA कोर्ट में हाजिर होना है। अमन साहू गुजरे साढ़े तीन महीने से रायपुर जेल में बंद है। झारखंड में 200 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देकर सूबे में तहलका मचाने वाले कुख्यात अमन साहू को रायपुर में भी दो मामले दर्ज हैं। रायपुर के एक बड़े कारोबारी से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में वहां की पुलिस उसे अपने साथ ले गयी थी। पूछताछ में गैंगस्टर अमन साहू ने खुलासा किया कि उसने उस कारोबारी को जान से मारने की भी धमकी दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साहू को लेने के लिए रायपुर जायेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।