बहरागोड़ाः ईटामुड़ा गांव में चौबीस प्रहर हरि संकीर्तन शुरू

बहरागोड़ाः ईटामुड़ा गांव में चौबीस प्रहर हरि संकीर्तन शुरू

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्ग ईटामुड़ा गांव के श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा चौबीस प्रहर व्यापी हरि नाम संकीर्तन शुरू हुआ. यह हरि नाम संकीर्तन गांव में कई वर्षों से लगातार आयोजन की जा रही है. जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति भाव परंपरा सभ्यता संस्कृति की झलक मिलती है. वहीं इस हरि नाम संकीर्तन को सुनने के लिए आसपास कई गांव के ग्रामीण भक्त जुटे हुए हैं. हरि नाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा से आए हुए कीर्तन मंडली ने भक्तों का मन मोह लिया.उधर हरि नाम संकीर्तन सफल बनाने के लिए अर्धेंदु प्रधान, सुधीर पात्र, भूतनाथ पात्र, अवनी नायेक , अजित प्रधान , शक्तिपद पात्र , देवी नायेक , आनंद मिश्रा, त्रिभंग नायेक , सत्यवान नायेक , भवानी नायेक , राखल पात्र , संजीव रथ , मोनोहोर पात्र,बिजय मुण्डा, सत्यवान मुण्डा एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई