स्टेशन में हुए हादसे और उसके बाद हुई पुलिसिया कारवाई के बाद लोग विधायक को ढूंढ रहे विधायक गायब – आजसू

स्टेशन में हुए हादसे और उसके बाद हुई पुलिसिया कारवाई के बाद लोग विधायक को ढूंढ रहे विधायक गायब – आजसू

आजसू पार्टी जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नो इंट्री में बड़े वाहन के आवागमन का दोषी कौन ..?
और इस आवागमन में एक पिता और पुत्र की मौत के जिम्मेदार कौन ..?
न्याय की मांग कर रहे स्थानीय लोग पर लाठी चार्ज क्यों ..?
और इतने बड़े घटना के बाद विधायक गायब है क्यों ..?
अप्पू तिवारी ने बीती रात हुई घटना की घोर भर्त्सना करते है हुए कहा कि जिला प्रशासन और वर्तमान की लुट खसोट वाली सरकार बेलगाम हो गई है वर्तमान विधायक जमीन की दलाली करने और लोगों के घर दावत खाने में मशगूल है
इस हफ्ते भर में जितने भी दुर्घटना हुई है उसके जिम्मेदार सिर्फ राज्य की सरकार है क्योंकि सड़क सुरक्षा के नाम पर पुलिस को सिर्फ हेलमेट और सीट बेल्ट के नाम पर उगाही करने को लगा दिया है और सरकार जनसंख्या नियंत्रण करने में लगी हुई है इसके लिए बड़े वाहनों को मौत के।लिए इंट्री पास की सुविधा बहाल की हुई है ।
ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ने और सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ आजसू जल्द ही एक चरण बद्ध आंदोलन करेगी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।