जादूगोड़ा : जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध रंकणी मंदिर में रंकणी महोत्सव आगामी 4 _ 6 अप्रैल को होनी है। जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

जादूगोड़ा में रंकणी महोत्सव
4 _ 6 अप्रैल को, मंजूरी व राशि आवंटन की लेकर दिनेश सरदार ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को लिखा पत्र

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध रंकणी मंदिर में रंकणी महोत्सव आगामी 4 _ 6 अप्रैल को होनी है। जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जादूगोड़ा मां रंकणी कापड़ गादी घाट के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को लिखा है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को लिखे पत्र में मां रंकिणी राजकीय महोत्सव के
आयोजन हेतु स्वीकृति एवं 30 लाख आवंटन की मांग की है ।पत्र में माननीय मंत्री श्री कुमार दास को बीते वर्ष 2018 की तरह पुनः चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय राजकीय मां रंकिणी महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से करने की पहल को गुहार लगाई है ताकि क्षेत्र में कला संस्कृति और खेल कूद तथा आदिवासी साहित्य,क्षेत्र कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचर्चा एवं कार्यशाला का आयोजन के साथ साथ पर्यटन स्थल को बढावा मिल सके। इस के सफल आयोजन के लिए पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग से मां रंकिणी महोत्सव के लिए करीब 30 लाख रुपये की आवंटन के साथ स्वीकृति प्रदान करने की प्रस्ताव भेजा है। इस सम्बन्ध में जिला पर्यटन विभाग के प्रभारी को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई