चाकुलिया के जामबनी में धूमधाम से हुई बिदू चादान पूजा, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के जामबनी में बुधवार को छोटानागपुर आदिवासी एसोसिएशन जामबनी के तत्ववाधान में धूमधाम से विदू चादान पूजा आयोजित हुई। पुजारी अंपा हांसदा को ग्रामीणों द्वारा गांव से गाजा बाजा के साथ पूजा स्थल पर लाया गया। इसके बाद पुजारी ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उपस्थित पुरुष और महिलाओं ने प्रार्थना की। इस अवसर पर मुखिया दासो हेंब्रम, माझी बाबा विराम हांसदा, भूर्सानी के ग्राम प्रधान डोमन सोरेन, कालियाम के ग्राम प्रधान हलधर महतो,कदमडीहा ग्राम प्रधान सुनाराम हांसदा,डोमन चंद्र माझी, लक्ष्मण हांसदा, धनी राम हांसदा, सिदाम हांसदा, किशुन हांसदा, भोला नाथ हांसदा, जादू नाथ हांसदा, बुदान हांसदा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे। इस मौके पर शाम को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई