राष्ट्रपति ने भेजा पूर्णिमा महतो व रीतिका को आमंत्रण
द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा व वंदे भारत एक्सपे्रस ट्रेन की लोको पायलट है रीतिका
जमशेदपुर, 18 जनवरी (रिपोर्टर): राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक व द्रोणाचार्य अवार्डी पूणिमा महतो व वंदे भारत एक्सप्रेस टे्रन की पहली महिला लोको पायलट रीतिका तिर्क ी को निमंत्रण भेजा.
नई दिल्ली स्थिति राष्ट्रपति आवास पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की शाम मेंं एट होम सिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाग लेने प तीरंदाजी प्रशिक्षण व द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा महतो व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट रीतिका तिर्की को निमंत्रण भेजा. इस दौरान उनकी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से बातचीत होगी. राष्ट्रपति आवास में कार्यक्रम शाम करीब चार बजे होगा. उनके लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रि डीनर की भी व्यवस्था रहेगी. शनिवार को निमंत्रण पत्र को सहायक डाक अधीक्षक पश्चिमी परीक्षित सेठ की देखरेख में डाकिया ने पूर्णिमा महतो व रीतिका तिर्की को सौंपा.






