नारायण आईटीआई में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

नारायण आईटीआई में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

नीमडीह : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में स्वामी विवेकानंद की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाएं गए। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। स्वामी जी को प्रमुख रूप से उनके भाषण का आरम्भ “मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों” के साथ करने के लिये जाना जाता है। उनके संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था। वे अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस देव से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व हैं। भारत में विवेकानन्द को एक देशभक्त सन्यासी के रूप में माना जाता है। इस अवसर पर एडवोकेट निखिल कुमार, अरुण पांडे, अनूप कुमार महतो, जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, पवन कुमार महतो, कृष्ण पद महतो व संस्थान का सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई