लायंस क्लब जिला 322 ए द्वारा जमशेदपुर के ताज विवांता होटल में गेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया पूरे झारखण्ड से लायंस मेम्बरों ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया
जमशेदपुर 12 जनवरी: जिला 322 ए द्वारा जमशेदपुर के ताज विवांता होटल में गेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले लायन मेंबर और अन्य सभी लायन मेंबरों को लायंस क्लब के कार्यो के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान लायंस क्लब के मौजूद सभी सदस्यों को प्रशिक्षित करते हुए एरिया लीडर लायन सूरज बगला ने बताया कि जिला की मेंबरशिप कैसे बढ़ाए, नए क्लब कैसे खोलें। सर्विस एक्टिविटी को किस तरह से समाज में दिखाएं। इसके अलावा और जिनमें लीडरशिप क्वालिटी है उसको डेवलप कैसे करें। यह सारा काम लायंस क्लब इंटरनेशनल करता है। लोगों को लायंस क्लब के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान एरिया लीडर लायन सूरज बगला, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीमा बाजपेई, सेकंड वॉइस गवर्नर शुभ्रा मजूमदार, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन शुभम वाजपेई, राहुल वर्मा, राजीव लोचन, कंचन सिंह, माधव लखोटिया, सुदीप्तो मुखर्जी, नलिनी मुखर्जी, आनंद चौधरी, राजीव रंजन एवं सभी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, रिजन चेयरपर्सन, जॉन चेयरपर्सन, एवं विभिन्न क्लबों से आए हुए अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं लायंस मेंबर मौजूद थे।
इस सफल कार्यक्रम के लिए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सभी पदाधिकारी एवं अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती सीमा बाजपेई एवं उनके पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।






