आज दिनांक 04.01.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोल्हान, क्षेत्र चाईबासा महोदय के द्वारा SSP, SP City एवं SP Rural की उपस्थिति

आज दिनांक 04.01.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोल्हान, क्षेत्र चाईबासा महोदय के द्वारा SSP, SP City एवं SP Rural की उपस्थिति में वर्ष 2024 में घटित सभी आर्म्स एक्ट, एवं फायरिंग से संबंधित कांडों की समीक्षा कांड के अनुसंधानकर्ता, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक के साथ किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि फायरिंग से संबंधित सभी कांडों का उद्भेदन जमशेदपुर पुलिस के द्वारा काफी तीव्र गति से किया गया है , परन्तु अब फायरिंग की घटना होने से पूर्व निरोधात्मक करवाई करते हुए इसे रोकने की आवश्यकता है।इसके लिए पूर्व के आपराधिक इतिहास वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध CCA/ निगरानी प्रस्ताव/ थाना हाजिरी की करवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही फरार अपराधियों के संपति की कुर्की करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।